बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी,19 लाख रुपये के इनामी, 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर,दो महिला नक्सली भी शामिल..

0
83

11 सिंतबर 2019, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल हिंसा के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां कमांडर और डिप्टी कमांडर समेत 6 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा और दूसरे सीमावर्ती प्रदेशों में भी ये विभिन्न वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस को इनकी तलाश लंबे समय से थी।

जानकारी के मुताबिक 2 नक्सलियों पर 8 लाख, एक पर दो लाख और एक नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि ये नक्सली कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं। SP दिव्यांग पटेल और CRPF के कमांडेंट आलोक भट्टाचार्य के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल और सीआरपीएफ 170 बटालियन के कमांडेंट आलोक भट्टाचार्य के समक्ष नक्सलियों ने सरेंडर किया। सरेंडर नक्सलियों में माड़ डिवीजन कंपनी नंबर 1 के पलटन नंबर 2 का कमांडर दिलीप वड्डे शामिल था।

इसमें गीदम में हमला, कोरापुट में पुलिस पार्टी पर हमला समेत दर्जनभर से अधिक बड़ी वारदातों में ये शामिल था। पुलिस को अलग अलग मामलों में इसकी तलाश थी। पुलिस का दावा है कि सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है।