बीजापुर : आज नक्सलियों के चुंगल से छूट सकते हैं अगवा इंजीनियर…

0
280

बीजापुर, 17 नवम्बर 2021। अगवा इंजीनियर की आज रिहाई हो सकती है। 6 दिन पहले गोरना से नक्सलियों ने इंजीनियर को अगवा किया था। इंजीनियर अजय लकड़ा और भृत्य लक्ष्मण को नक्सलियों ने अगवा किया था।

एक दिन बाद ही भृत्य लक्ष्मण को रिहा कर दिया गया था।

इंजीनियर की पत्नी की अपील के बाद हो आज रिहाई हो सकती है। पिछले 6 दिनों से अगवा इंजीनियर की तलाश जारी है। परिजनों की अपील के बाद आज सकुशल रिहाई हो सकती है।