प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक, मांस की दुकानें रहेगी बंद, सरकार ने जारी किया अलर्ट…..

0
694

आगरा, 30 नवम्बर 2021। कोरोना के नए वैरिएंट का मामला अभी चल ही रहा है कि बर्ड फ्लू की आमद ने चिंता बढ़ा दी है। मध्यप्रदेश के आगर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद से आगर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। क्षेत्र की सभी मांस की दुकानें बंद करवा दी गई है। संभवतः यह प्रदेश का पहला मामला है जहां अभी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले तक बर्ड फ्लू के कारण दहशत फैली हुई थी

लेकिन बाद में यह थम गया। बीते दो साल कोरोना ने जान संकट में डाली। अभी भी कोरोना खत्म नहीं हुआ है और रोज नए वैरिएंट के सामने आने के कारण चिंता बढ़ी हुई है। इसी बीच उज्जैन के समीप स्थित आगर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है जिसने सबको चौंका दिया है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आगर में बड़ी मात्रा में कौए मृत पाए गए थे।

नगर पालिका एवं पशु चिकित्सा विभाग ने मृत कौओ के सैंपल भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी लैब भेजे थे। सैंपल की जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका ने आगर की सभी मांस की दुकानों को अगले सात दिनों तक बंद करवा दिया है।