मरवाही उपचुनाव को लेकर एक्टिव हुई बीजेपी… मीडिया के कई सवालों का प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दिया जवाब…

0
100

पेण्ड्रा। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही विधानसभा में उपचुनाव के लिए सियासी घमासान तेज होते नजर आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सोमवार को मरवाही का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुु0 देव साय ने कहा कि मरवाही चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा। सच्चिदानंद उपासने के बयान पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत राय हो सकता है। हालांकि उन्होंने पार्टी में गुटबाजी की बात को खारिज किया।


मरवाही में चुनौती मानने के सवाल पर विष्णुदेव साय ने कहा कि दुश्मन को मजबूत मानकर लड़ाई लड़ रहे हैं। वही भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कार्यकाल के दौरान मरवाही में एक भी विकास कार्य कराने की बात पर राष्ट्रीय योजनायों के अलावा कोई विकास नहीं बता पाए।


भारतीय जनता पार्टी में मरवाही उपचुनाव के लिए अवसर वादियों को प्रत्याशी बनाएगी या निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया होती है। चुनाव अभियान समिति में रायशुमारी के बाद ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया होती है।


बता दें कि मारवाही विधानसभा सीट में उपचुनाव होने को है। इसे लेकर अभी से बीजेपी चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। जिसके चलते आज प्रदेश अध्यक्ष ने मरवाही का दौरा किया। यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।


इस दौरान बिलासपुर में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, बिलासपुर के पूर्व सांसद लखन लाल साहू, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व महापौर किशोर राय सहित जिले भर से कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ भवन में मौजूद थे।