राजधानी रायपुर में फिर आक्रामक हुई बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम रमन सिंह सहित ये नेता कर रहे धरना प्रदर्शन….

0
123

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा टूल कीट मामले को लेकर फिर आक्रमण हो गई है। सिविल लाइन थाना रायपुर के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , विधायक बृजमोहन अग्रवाल धरना प्रदर्शन कर रहे है। धरना प्रदर्शन के दौरान डॉ रमन ने कहा – CM ज्यादा ईमानदारी और विश्वसनीयता दिखाने के लिए झूठे मुकदमें चला रहे हैं। उन्हें लगता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सबसे नजदीक मैं हूं। उनके खिलाफ संबित पात्रा बोलते हैं तो झूठे मामले में हर ज़िले में FIR दर्ज़ कराया जाता है।

ये हैं मामला

आपको बता दें कि टूलकिट मामले में सिर्फ डॉ. रमन सिंह के खिलाफ एफ आई आर हुई है लेकिन उसी ट्वीट को रिट्वीट कर भाजपा के सभी कार्यकर्ता यह मांग कर रहे हैं कि अगर रमन सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज हो सकता है तो हमारे खिलाफ भी अपराध दर्ज किया जाए और डॉक्टर रमन सिंह के साथ हमें भी गिरफ्तार किया जाए।