भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया कटाक्ष कहा – अपनी विश्वसनीयत खो चुके हैं बृहस्पत सिंह…

0
323

रायपुर 04 अगस्त 2021। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बृहस्पत सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बृहस्पत सिंह अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

रामविचार नेताम को बताया था मानसिक बीमार

आपको बता दें कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को मानसिक बीमार बताया था। साथ ही कहा था कि अभी संसद का सत्र चल रहा है, और रामविचार नेताम दिल्ली में हैं, जहां से वो अपना इलाज कराकर वापस लौटेंगे।

तंत्र-मंत्र करने का लगाया था आरोप

दरअसल, बृहस्पत सिंह ने रामविचार नेताम पर यज्ञ कराकर अपने खिलाफ तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया था। जिस पर रामविचार नेताम ने पलटवार किया था और कहा था कि बृहस्पत सिंह ने उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं।