भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने स्टेशन मरोदा में गरीबों को बांटे राशन और जरुरत की चीजें..

0
100

भिलाई। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन मरोदा जो कि बहुत ही गरीब बस्ती रोज कमाने खाने वाले हैं कई लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। उनके पास वर्तमान में खाद्य सामग्री नहीं पहुंच पा रही है।

बस्ती में 100 परिवारों को 7 क्विंटल चावल 5 क्विंटल तरबूज दाल आलु मास्क का वितरण समाजसेवी किशोर सिंह बलिराम सिंह गोकुलेश तिवारी अजय भसीन हरिशंकर चतुर्वेदी अंरविद पुरी शिव शंकर यादव श्रीनिवास मिश्रा *लालचंद गुप्ता नितिन गुप्ता* के सहयोग से किया गया। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्रीय थाना को सूचित कर वितरण के समय 2 मीटर की दूरी से क्रम बनाकर वितरण किया गया।

शारदा गुप्ता ने कहा कि इन गरीब बस्तियों में नगर निगम से कई बार मदद की अपील की गई मगर अभी तक उनके पास खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया है। शारदा गुप्ता ने अन्य समाजसेवी संस्थाओं से भी इन बस्तियों में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की अपील की है। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद संजय खन्ना शारदा गुप्ता गोकुलेश तिवारी बलिराम सिंह किशोर सिंह *लाल चंद गुप्ता* हरिशंकर चतुर्वेदी शिव शंकर यादव श्रीनिवास मिश्रा राजेश सिंह नीशु पांडे  सुरेश ठाकुर *नितिन गुप्ता* निराकर निहाल अमरप्रीत सिंह धीरेंद्र साहू नागेंद्र साहू मोहम्मद सलीम रविकांत निराला सावंत बारा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।