मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया तीखा हमला, कहा- छत्तीसगढ़ में दाएं-बाएं की गड़बड़ी….

0
125

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने तीखा हमला किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में वैक्सीन वेस्टेज को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दाएं-बाएं वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री क्या करते हैं स्वास्थ्य मंत्री को पता नहीं चलता है। स्वास्थ्य मंत्री को तो महत्वपूर्ण बैठकों में तक नहीं बुलाया जाता है।

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिल्कुल सही कहा कि दायां हाथ क्या करता है, बाएं हाथ को पता नहीं चलता।
  • ठीक ऐसे ही मुख्यमंत्री क्या करते हैं स्वास्थ्य मंत्री को पता नहीं चलता, यहां दाएं-बाएं की गड़बड़ी है।
  • केंद्र सरकार अपने तरफ से पारदर्शिता बरती है। राज्य सरकार ही सब गड़बड़ी कर रही है।