बीजेपी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर साधा निशाना, तंज कसते हुए कहा – अपने जान माल की हिफाजत स्वयं करें, क्योंकि बदलेश दाऊ बदला-तबादला के बाद अभी प्रचार में व्यस्त हैं…

0
79

15 अप्रैल 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने ट्विटर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने ट्वीट कर सीएम पर तंज कसते हुए कहा है कि बदलेश दाऊ बदला-तबादला के बाद अभी प्रचार में व्यस्त हैं। अपने जान-माल की हिफाजत स्वयं करें। भाजपा ने ट्वीट में आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी मस्त है। जनता त्रस्त है। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लगातार कई ट्वीट किया है। भाजपा ने अपने ट्वीट में कांग्रेस से 3 सवाल भी पूछे हैं।

आखिर क्यों कांग्रेस की सरकार आते ही अपराधी बेखौफ हो जाते हैं? आखिर क्यों कांग्रेस की सरकार आते ही नक्सलियों को लगता है कि उनकी सरकार आ गई? आखिर क्यों कांग्रेस की सरकार आते ही कानून व्यवस्था चरमराने लगती है?

दूसरे ट्वीट में भाजपा ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाते हुए लिखा है कि सावधान! आप कांग्रेस सरकार वाले छत्तीसगढ़ में हैं। अपने जान माल की हिफाजत स्वयं करें, क्योंकि बदलेश दाऊ बदला-तबादला के बाद अभी प्रचार में व्यस्त हैं। अपराधी बेखौफ होकर हत्या-लूट, चोरी-डकैती, बालात्कार को अंजाम दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मस्त है, जनता त्रस्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here