प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का बड़ा आंदोलन आज, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का कारेगी विरोध ..

0
95

15 नवंबर 2019 रायपुर : प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी के समय को बढ़ाये जाने के के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आज राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के नेता आज दोपहर 3 बजे से राजधानी के बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर में बूढ़ापारा में धरने में शामिल होंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पखांजूर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कसडोल में धरना में शामिल होंगे। सभी सांसद व विधायक अपने-अपने क्षेत्र में धरनास्थल में शामिल होंंगे।

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि किसानों के धान सोसाइटी और मंडियों में जमा हो गए हैं। सरकार ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एक-एक दाना धान खरीदी का वादा किया था। अब तक खरीदी शुरू नहीं होने के कारण किसान बिचौलियों के हाथों 12-13 सौ रुपए में धान बेचने मजबूर हैं।