भिलाई में आज फिर जरुरदमंदो को बोल बम समिति ने उपल्बध कराएं राशन.. कल 60 और आज 100 परिवारों की दया सिंह ने मदद की..

0
124

भिलाई 29 मार्च, 2020। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति  हमेशा समाज सेवा की दिशा में कार्य करते आया है पहले समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा 4000 मास्क भिलाई दुर्ग जिले में आम जनताओं को बांटा गया। जिसके बाद लॉकडाउन में राशन की दिक्कते होने पर शनिवार को 60 परिवारों को सप्ताह भर का राशन एवं सब्जी मुहैया कराया। उसके बाद आज फिर 100 परिवारों को राशन सप्ताह भर का दिया गया। दया सिंह ने कहा कि आगे भी निरंतर इसी भावनाओं के साथ राशन एवं मास्क समिति द्वारा वितरण होता रहेगा। इस वितरण करने वालों में अभिजीत विश्वास, प्रशांत कुमार, दलवीर सिंह, रवि पाल उपस्थित रहे ।

  • बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने आज 100 जरूरतमंद परिवारों को एक सप्ताह का राशन दिया गया।
  • इससे पहले बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा 4000 मास्क भिलाई दुर्ग जिले में आम जनता को बांटा गया।
  • शनिवार को समिति ने 60 परिवारों को सप्ताह भर का राशन एवं सब्जी मुहैया कराया था। आज फिर 100 परिवारों को राशन सप्ताह भर का दिया गया।
  • राशन में में 5 किलो चावल 1 किलो दाल 1 किलो तेल 1 किलो आलू 1 किलो प्याज एवं एक पाव मिर्ची सहित अन्य मसाला सामग्री शामिल है।
  • जोन 3 खुर्सीपार झोपड़पट्टी, पावर हाउस स्टेशन के पीछे झोपड़पट्टी, बसंत टॉकीज के सामने झोपड़पट्टी, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास झोपड़पट्टी क्षेत्र में उक्त सामग्री का वितरण किया गया।
  • साथ ही मास्क भी सभी लोगों को दिया गया। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि आगे भी निरंतर इसी भावनाओं के साथ राशन एवं मास्क समिति द्वारा वितरण किया जाएगा।
  • आज के इस सेवाभावी कार्यक्रम में अभिजीत विश्वास, प्रशांत कुमार, दलवीर सिंह, रवि पाल आदि उपस्थित रहे।