ब्रेकिंग: किराए के मकान में रह रही दो युवतियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला.. दोनों को मेकाहारा अस्पताल लाया गया.. दोनों ने तोड़ा दम..

0
89

10 दिसंबर 2019 रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके स्थित गोदावरी नगर में दो युवतियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनो युवतियां आपस में सहेली है जो गोदावरी नगर में एक किराये के मकान में रहती थी।

हालांकि सूचना है कि एक लड़की का नाम मनीषा है, जो नर्सिंग की पढाई कर रही थी, जबकि दूसरी युवती उसकी दोस्त है और कल ही उससे मिलने किराये वाले मकान में पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। दोनों युवतियां अपने घर पर थी उसी दौरान अज्ञात आरोपी ने घर में घूसकर दोनों लड़कियों को चाकू से गोद दिया।

दिन दहाड़े हुए इस हमले के बाद इलाके में चीख पुकार मच गयी। खुद मकान मालिक मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी हमला कर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस केस दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।