ब्रेकिंग: पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर.. 12 की बंदूक समेत विस्फोटक सामाग्री बरामद.. सर्चिंग ऑपरेशन जारी…

0
125

बीजापुर। बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस-माओवादी के बीच बुधवार की सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने 1 महिला माओवादी ढेर कर दिया। वहीं मौके से 12बोर बंदूक, कारतुस, डेटोनटर, विस्फोटक, टेंट और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। जिसके बाद घटनास्थल के आसपास के इलाके की सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
• DRG, STF, कोबरा और CRPF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई है।
• माओवादियों के मिलिट्री प्लाटून नम्बर 11 के साथ मुठभेड़ हुई थी।
• मुठभेड़ में मिलिट्री प्लाटून नम्बर 11 की महिला माओवादी ढेर हो गई।
• इशुलनार और पुन्नुर के बीच जंगल में मुठभेड़ हुई है।
• SP कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।