ब्रेकिंग: राजधानी में एक और मर्डर.. प्रेमी ने प्रमिका की चाकू गोदकर की हत्या.. फिर खुद झूल गया फांसी के फंदे में.. मौत..

0
97

रायपुर 3 जनवरी, 2020। राजधानी के पचपेड़ी नाका इलाके में एक युवक ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को बरामद कर लिया।

  • घटना पचपेड़ी नाका के एक होटल की है। जिस होटल मे ये वारदात हुई है, वो राजेंद्र नगर इलाके का TANDOOR-3 ढाबा है। घटना तड़के की बतायी जा रही है।
  • प्रेमी होटल का शेफ बताया जा रहा है, जिसका होटल की ही एक कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध था। दोनों कई बार साथ-साथ देखे गये थे।
  • जानकारी के मुताबिक होटल मालिक ने कर्मचारियों को होटल में ही कमरा दे रखा था। आज तड़के युवक अपनी प्रेमिका के कमरे में आया।
  • माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद तैश में आकर युवक ने प्रेमिका को धारदार हथियार से गोद दिया, जिसके बाद वो लहुलुहान होकर गिर पड़ी।
  • इधर प्रेमिका को मृत देख युवक ने भी प्रेमिका के शव के बगल में ही खुद को फांसी लगा लगी।
  • युवक नेपाल का रहने वाला है, जबकि लड़की महासमुंद की रहने वाली बतायी जा रही है।
  • लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। टिकरापारा थाना पुलिस शव को पीएम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा है।