ब्रेकिंग: रिसाली नगर निगम का राजपत्र में फाइनल प्रकाशन.. दावा आपत्ति के बाद निगम की सीमा में इन 13 वार्डों को किया शामिल.. जानिए आपके वार्ड का हॉल..

0
123

भिलाई। छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने रिसाली नगर निगम का गठन करते हुए छत्तीसगढ़ के 14वें निगम को राजपत्र में फाइनल प्रकाशन किया गया है। नवंबर माह में रिसाली को निगम बनाने राजपत्र में प्रकाशन के बाद 15 दिन के अंदर में दावा-आपत्ति मांगे गए थे। इसका निराकरण करने के बाद 26 दिसंबर को फाइनल प्रकाशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगले साल यानी 2020 में भिलाई निगम चुनाव के साथ नव गठित रिलासी नगर निगम का भी चुनाव कराया जा सकता है।