ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद को किया आइसोलेट.. जानें क्यों..

0
168

रायपुर 1 नवंबर, 2020। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आइसोलेशन पर चले गए हैं। अपने जन्मदिन के एक दिन बाद उन्होंने खुद को अपने घर पर होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है। दरअसल मरवाही उपचुनाव के लिए भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े के साथ जनसंपर्क पर गए थे। इस दौरान मरवाही विधानसभा क्षेत्र में दोनों ने साथ मिलकर प्रचार किया था। और एक साथ एक ही हेलीकॉप्टर पर सफर किया था।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज हेलीकॉप्टर से जब रायपुर पहुंचे उन्हें पारसनाथ राजवाड़े की कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिली। जिसके बाद वे खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अब कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही लोगों से मुलाकात करेंगे।