ब्रेकिंग: सीएम हाउस में 3 घंटे से मैराथन बैठक खत्म… 6 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

0
62

Edited

रायपुर 27 जुलाई, 2020। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रदेश में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे अब बढ़ाकर 15 दिन का कर दिया गया है। यानी 6 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा।

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री की मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ बैठक हुई। कोविड-19 से निपटने के लिए और क्या आवश्यक व्यवस्था हो सकती है इन सभी विषयों पर समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने अवगत कराया कि मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसे रोकने के लिए किन-किन उपायों की आवश्यकता होगी। जिस लॉक डॉउन को 7 दिनों के लिए लगाया गया था अब बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें लॉक डाउन की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्रियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा की गई। लगातार 3 घंटे से जारी इस मैराथन बैठक में संगठन के नेताओं को भी बुलाया गया था। मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक सत्यनारायण शर्मा और विधायक धनेंद्र साहू को भी बुलाया गया।

सूत्रों के मुताबिक लॉक डाउन की समीक्षा के साथ साथ निगम मंडल की दूसरी सूची के नामों पर भी चर्चा हुई है। संभवत आज इन नामों का ऐलान भी हो सकता हैं।