ब्रेकिंग: नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली.. जांघ और कमर में लगी गोली.. मुखबिरी का आरोप…

0
66

बीजापुर 30 दिसंबर, 2019। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के चिहका गांव में माओवादियों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल का नाम बोटी लेकाम है। उसके जांघ और कमर में गोली लगी है।

  • जानकारी के अनुसार माओवादियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए बोटी लेकाम को गोली मारी।
  • घायल को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
  • बीजापुर SP दिव्यांग पटेल ने की घटना की पुष्टि की है।