ब्रेकिंग: नए डीएमई होंगे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन आरके सिंह.. हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी किया आदेश..

0
156

रायपुर: डीएमई एमएल आदिले के निलंबन के बाद नए डीएमई की नियुक्ति हो गई है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन आरके सिंह को मेडिकल शिक्षा संचालक (डीएमई) बनाया गया है। इससे पहले वे राजनांदगांव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फॉरेंसिक मेडिसीन के भी एचओडी रहे। अब उन्हें विभाग ने डीएमई बनाया है।


• बता दें डीएमई डॉ. आदिले पर रेप का आरोप और भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगे थे।
• कल ही एक महिला ने एसपी से उनकी लिखित शिकायत कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद स्वास्थ्य़ विभाग ने उन्हें तत्काल पद से हटा दिया था।