ब्रेकिंग न्यूज़ : सीमेंट कंपनियों और ट्रांसपोर्टर्स के बीच भाड़े पर बनीं बात, 12% परिवहन भाड़ा बढ़ाने को दी सहमति

0
144

रायपुर। प्रदेश में सीमेंट कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच सीमेंट परिवहन दर को लेकर चल रहा विवाद आज सुलझ गया है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस विवाद को महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दो सीमेंट कंपनियां 12 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने को तैयार हुई हैं। सीमेंट डीलर एसोसिएशन, सीमेंट कंपनियों और ट्रांसपोर्टर ने गतिरोध दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और परिवहन मंत्री अकबर का धन्यवाद किया है।

12% परिवहन भाड़ा बढ़ाने को दी सहमति

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के आग्रह पर श्री सीमेंट और नुवोको ट्रांसपोर्टर्स को सीमेंट परिवहन दर 12 प्रतिशत भाड़ा और देने को सहमत हो गई हैं। अन्य सीमेंट कंपनियां भी गंभीरता से भाड़ा बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। ट्रांसपोर्टर 25 प्रतिशत भाड़ा वृद्धि मांग रहे थे। मंत्री ने इस मुद्दे पर आज कंपनियों से अलग-अलग बातचीत करके उन्हें 12 प्रतिशत और भाड़ा देने को राजी किया।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर सुझाया रास्ता

बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने भाड़े में 25 प्रतिशत तक वृद्धि की मांग की, वहीं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 12 प्रतिशत वृद्धि का रास्ता सुझाया था, मंत्री के सुझाव पर ट्रांसपोर्टर सहमत हो गए थे, पर सीमेंट कंपनियां इस प्रस्ताव पर राजी नहीं हुई हैं। बता दें कि परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पर सीमेंट कंपनियों के मालिकों के साथ ट्रांसपोर्टरों की भाड़े को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। ये बैठक शाम 4 बजे से शुरु होकर देर शाम तक चली थी।