ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूलों में तत्काल शिक्षको की भर्ती के दिए निर्देश, कहा – शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा समझौता….

0
429

रायपुर, 21 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल पूर्ण करने के दिए निर्देश। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक ज़िले की समीक्षा कर रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारियों को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

सीएम बघेल ने कहा स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक ज़िले की समीक्षा कर रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही तत्काल पूर्ण किया जाये, कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करें, शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा”आपको बता दें कि मुख्यमत्री भूपेश बघेल आज कलेक्टर कांफ्रेंस में अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा कर रहे हैं। कुल 21 एजेंडों पर आज जिलेवार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ-साथ शिक्षक की नियुक्ति और शिक्षण व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की।