ब्रेकिंग न्यूज़ : कल से थम जाएंगी राजधानी, लॉकडाउन में शादी पर होगी सख्ती, केवल 10 मेहमान ही हो सकेंगे शामिल, जानिए कलेक्टर द्वारा जारी आदेश की पूरी जानकारी…

0
122

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से हालात बद से बदतर होते जा रहे है। शासन और प्रशासन इससे उभरने के लिए पूरी कोशिश में जुटा हुआ है। कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजधानी रायपुर में कल शाम से लॉकडाउन होने जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान तमाम दुकानें, बाजार और सरकारी दफ्तर समेत हर तरह की गतिविधियां कल शाम 6 बजे से थम जायेगी। आम लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। विषम परिस्थिति, टीकाकरण, मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात में ही लोगों को बाहर निकलने की इजाजत होगी।

रायपुर कलेक्टर ने लॉकडाउन को लेकर जारी किया आदेश

रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने बेहद सख्त लॉकडाउन के आदेश दिये हैं। अब शादी के लिए तमाम आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। रायपुर अब शादी में किसी भी तरह का कोई समारोह नहीं होगा, शादी भवनों और खुली जगहों पर भी शादी समारोह नहीं आयोजित होगा। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि दुल्हा या दुल्हन के घर में सिर्फ 10 लोग ही अब जुट सकेंगे। इससे पहले 50 मेहमानों की उपस्थिति की छूट मिली हुई थी, लेकिन अब वो छूट हटा ली गयी है। शादी के अलावे दशगात्र व अंतिम संस्कार में अब 10 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी की इजाजत नहीं होगी। शादी के लिए दिये पूर्व के तमाम अनुमति को रद्द कर दिया गया है।

इसमे मिली राहत

वहीं एक अतिरिक्त छूट ये दी गयी है। कि बस, रेल या हवाई यात्रा से आए यात्रियों को घर लौटने के लिए किसी भी तरह की ई पास की जरूरत नहीं होगी। घर से स्टेशन आने और स्टेशन से घर लौटने के लिए टिकट ही अब ई-पास समझा जायेगा।