ब्रेकिंग: दावत के लिए नील गाय का शिकार.. पूंछ, हड्डी, कुल्हाड़ी, 4 बंदूक समेत 21 आरोपी गिरफ्तार.. वन विभाग की कार्रवाई..

0
121

बलरामपुर। जिले के चांदो वन परीक्षेत्र के ग्राम पुटसूरा नीलगाय का शिकार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया था तो वही नील गाय के मांस के बंटवारे में 21 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। दावत के लिए ये शिकार किया गया था। आरोपियों को नील गाय का शिकार करना मंहगा पड़ गया है। शिकार में उपयोग की जाने वाले हथियार भी जब्त किए गए हैं। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन्यजीवों के शिकार करने वाले लोगों में हड़कंप मची हुई है। इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

  • बलरामपुर जिले के वन परीक्षेत्र चादो के ग्राम पुटसुरा में वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण नीलगाय का शिकार करने का प्रयास कर रहे हैं।
  • मुखबिर की सूचना पाते ही बलरामपुर एवं चांदो वन विभाग की संयुक्त टीम सूचना के आधार पर पूटसुरा जंगल में घेराबंदी कर शिकारियों की तलाश में जुट गई।
  • तभी शिकार में उपयोग आने वाले हथियारों से लैस वन विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोला अगरिया, पवन सिंह, जोखू राम और लोधमा को मौके से पड़का।
  • गिरफ्तार के बाद जमीन की तलाशी ली गई तो इनके पास से नील गाय की पूंछ, हड्डी, कुल्हाड़ी, बारूद, छर्रा, पोटास, पसूल और 4 नग भरमार बंदूक जब्त किया गया।
  • वही चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन्होंने लगभग दर्जनों लोगों का जिक्र किया जिनके बीच नीलगाय के मास का बंटवारा किया गया था।

चांदो वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि वन विभाग ने सभी 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1972 की धारा 9,34,39(द) 50, 51,52,57 कुल 21 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग टीम को मिली सफलता पर वन मंडल अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने टीम की तारीफ की है।