ब्रेकिंग: खड़े ट्रक में जा घुसी सूमो.. भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत.. सूमो में सवार थे मजदूर…

0
69

महासमुंद। जिले के नेशनल हाईवे 53 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। टेका गांव के पास खड़ी ट्रक से सूमो पीछे से जा टकराई। जिसमें 9 लोग सवार थे हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सूमो पश्चिम बंगाल से मजदूर को लेकर महाराष्ट्र जा रही थी।

  • जानकारी के अनुसार NH-53 पर ग्राम टेका के पास खडी ट्रक से सूमो ने पीछे से टक्कर मार दी।
  • टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूमो में सवार 9 में से 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा।
    इसके अलावा 5 लोगों को गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।