Breaking: जवानों को श्रद्धांजलि देने भाजपा ने 2 दिनों तक सारे कार्यक्रम किए रद्द…. अध्यक्ष साय बोले: राष्ट्र उनके बलिदान का ऋणी रहेगा….

0
198

रायपुर 18जून ,2020। लद्दाख में हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने भाजपा ने अपने सरे कार्यक्रम रद्द कर दिए है। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद 2 दिन के लिए आने वाले सभी कार्यक्रम को फ़िलहाल रद्द रहेंगे । यहाँ तक की आने वाले दो दिनों तक कोई भी वर्चुअल रैली भी नही होगी।


भाजपा अध्यक विष्णुदेव साय बोले: गालवान घाटी में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए हमारे बहादुर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र उनका ऋणी है। मैं शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अगले 2 दिनों के लिए वर्चुअल रैलियों सहित अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया है।