ब्रेकिंग: क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली…

0
107

बलरामपुर– सामरी में पदस्थ एक आरक्षक महेश सिंह ने खुद को राइफल से गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनते ही परिसर में स्थित जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे जहां गंभीर अवस्था में घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। स्थिति गंभीर होती देख डॉक्टरों ने घायल आरक्षक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

आरक्षक की ड्यूटी क्वारेन्टाइन सेंटर में लगाई गई थी। वह खाना खाने सामरी थाना परिसर गया था। इसी बीच आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार आरक्षक किसी से फोन पर बात कर रहा था,अचानक उसने खुद पर रायफल से गोली चला दी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।