ब्रेकिंग: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर पलटी.. दो की मौत.. 12 से अधिक लोग घायल..

0
85

25 सितंबर 2019 ,बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में 2 मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वाहन में सवार महिलाएं और बच्चे सवार थे।

पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अभी भी कुछ घायलों की हालत काफी खराब है। घटना बेमेतरा थाना के करही गांव के पास की बताई जा रही है। ट्रेक्टर ट्रॉली में सववार होकर मजदूर महिलाएं व बच्चे काम के लिए रवेली जा रहे थे।