ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष बने विष्णु देव साय.. पार्टी ने एक बार फिर सौंपी कमान…

0
483

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नद्दा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के  नाम पर मोहर लगाई है। केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ बीजेपी का नए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चार नाम प्रमुख थे। इनमें ओबीसी से उनमें पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर और सासंद विजय बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के साथ रामविचार नेताम। लेकिन, साफ-सुथरी एवं सौम्य छबि के विष्णुदेव के हाथ में पार्टी की कमान सौंपना भाजपा नेतृत्व मुनासिब समझ रहा है।

विधानसभा चुनाव के बाद लंबे समय से छत्तीसगढ़ में भाजपा अध्यक्ष बदले जाने की बात चली रही थी। जिस पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आज फैसला ले लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी आदिवासी नेता को भी सौंपे जाने की संभावनाएं शुरू से ज्यादा थीं।

विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के एक छोटे से गांव बगिया में एक किसान परिवार से निकल कर केन्द्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। उन्होनें रायगढ़ लोकसभा में 20 साल तक एकछत्र राज किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज कहे जाने वाले नेता भी इस अपराजेय सांसद को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकाल सके। पिछले लोकसभा चुनाव में जब प्रदेश के निवर्तमान सांसदों के टिकट काटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं तो सबसे पहले विष्णु देव साय ने अपना नाम रखा और चुनाव न लड़ने की सहमति जताई थी।

उनके इस कदम का केंद्रीय नेतृत्व पर सार्थक प्रभाव पड़ा था। इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव के समय तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धरमलाल कौशिक को हटाकर विक्रम उसेंडी को अध्यक्ष बनाया था।