”छत्तीसगढ़ में शुरू हो गई बदलापुर की राजनीति, डर रहे भाजपा नेता, इसलिए बृजमोहन अग्रवाल को बनाए प्रदेश अध्यक्ष”

0
124

-भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने लिखा लेटर…
01 फरवरी 2019 रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने की मांग राष्ट्रीय संगठन से की गई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह ने गुरुवार को इसके लिए केंद्रीय नेत्वृत को पत्र लिखा है।

  • संजू नारायण सिंह ने लिखा है कि राज्य में बदलापुर की राजनीति तेज हो गई है। कार्यकर्ता डरने लगे हैं।
  • लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाकर जेल भेजा जा रहा है।
  • झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। कार्यकर्ताओं को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने लगा है। ऐसे समय पर कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होने वाला नेता चाहिए जो हर परिस्थिति मे कार्यकर्ताओ के साथ रहे। – अब पार्टी को ऐसी ही नेतृत्व की जरूरत है। ऐसे नेता बृजमोहन अग्रवाल हैं।
  • ये पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल समेत कई पदाधिकारियों को भेजा गया है।

नेता प्रतिपक्ष के लिए हुई थी दावेदारी

  • गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के सीनियर विधायक है।
  • नेता प्रतिपक्ष के प्रबल दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बना दिया।
  • बृजमोहन को सरल व्यवहार के लिए लोग जानते हैं।
  • रायपुर दक्षिण से कभी चुनाव नहीं हारे।
  • रायपुर ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों में उनकी पकड़ मजबूत है।
  • चुनावी मैनेजमेंट की वजह से भी बृजमोहन को लोग जानते हैं।
  • अक्सर, किसी न किसी उप चुनाव में भाजपा बृजमोहन को प्रभारी बनाती है। रिजल्ट सकारात्मक भी आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here