सुंदर नगर में 57 लाख के विकास कार्यों का बृजमोहन-सुनील ने किया शुभारंभ..

0
142

रायपुर। सुंदर नगर वार्ड के भीम नगर क्षेत्र में 57 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा सांसद सुनील सोनी के हाथों हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद मृत्युंजय दुबे की मांग पर बृजमोहन अग्रवाल ने वार्ड के भीम नगर, मैत्री नगर और अमरपुरी में विकास कार्यों की 5-5लाख प्रदान करने स्वीकृति दी।
शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सर्वांगीण विकास के लिए हमने सतत प्रयास किया है। अच्छी सड़क,स्वच्छ पेयजल मिले यह हमें सुनिश्चित करना है।


चुकी हमारा शहर रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी है। इसलिए इसकी सुंदरता और स्वच्छता बरकरार रखना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। उन्होंने वन टाइम यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की नसीहत दी और कहां की धरती को बचाना है तो प्लास्टिक का उपयोग कम करना होगा। ऐसा करने से ही पर्यावरण सुरक्षित होगा।


सांसद सुनील सोनी ने कहा कि अपने महापौर कार्यकाल में उन्होंने रायपुर शहर के विकास आधारशिला रखी थी। 17 नए पानी की टंकी उनके कार्यकाल में निर्मित हुआ था। श्री सोनी ने कहा कि धरती का गिरता जलस्तर सारी दुनिया के लिए चिंता का सबब है।

नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय बनाकर इस दिशा में सार्थक प्रयास करने का बीड़ा उठाया। साथ ही उन्होंने नागरिकों से एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाये जाने का आग्रह किया। महापौर प्रमोद दुबे ने भी शहर के विकास में जन सहयोग की अपेक्षा की। इस कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा,उपनेता प्रतिपक्ष रमेंश सिंह ठाकुर,जोन 5 की अध्यक्ष मीनल चौबे,सतनाम पनाग,चूड़ामणि निर्मलकर उपस्थित थे।
इस अवसर पर पार्षद यादराम साहू,आकाश दुबे,तरल सोलंकी आदि उपस्थित थे।