Yediyurappa Oath LIVE: बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार ली कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ, पढ़े अब तक की पूरी अपडेट..

0
93

26 जुलाई 2019, कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार विश्वासमत के दौरान गिरने के तीन दिन बाद बीजेपी कर्नाटक प्रसिडेंट बीएस येदियुरप्पा चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले उन्होंने बेंगलुरू के कडु मल्लेश्वर मंदिर जाकर मत्था टेंका। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ सीधा राजभवन पहुंचे।

इससे पहले, येदियुरप्पा ने शुक्रवार की सुबह राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुुए कहा कि वे आज शाज छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राज्यपाल से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि विपक्ष के नेता के नेता हमें विधायक दल की बैठक बुलाने की जरुरत नहीं है, जिसमें उन्हें नेता चुना जाए।

इससे पहले, बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरू में आरएसएस कार्यालय में जाकर प्रमुख नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने मीडिया से यह कहा था कि वह सरकार बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें कर्नाटक मु्द्दे पर LIVE और Latest अपडेट्स:

Fri, 26 Jul 2019 06:35 PM IST
बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीजेपी कर्नाटक अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Fri, 26 Jul 2019 06:22 PM IST
कांग्रेस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया
कांग्रेस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बागी विधायक रोशन बेग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

Fri, 26 Jul 2019 06:08 PM IST
राजभवन पहुंचे येदियुरप्पा, थोड़ी देर में लेंगे सीएम पद की शपथ
बीएस येदियुरप्पा अपने समर्थकों के साथ बेंगलुरू स्थित राजभवन पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Fri, 26 Jul 2019 06:05 PM IST
शपथ ग्रहण से ठीक पहले येदियुरप्पा ने कडु मल्लेश्वर मंदिर में टेका माथा
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले बीजेपी कर्नाटक अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरू स्थित कडु मल्लेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन किए।

Fri, 26 Jul 2019 06:01 PM IST
राजभवन पहुंचे रहे हैं बीएस येदियुरप्पा, थोड़ी देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीएस येदियुरप्पा शपथ ग्रहण के तय समय से पहले वे अपने घर ,से पार्टी ऑफिस निकले और उसके बाद वह राजभवन पहुंच रहे हैं। जहां पर वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Fri, 26 Jul 2019 04:54 PM IST
बीजेपी ऑफिस के लिए घर के निकले बीएस येदियुरप्पा
बीजेपी कर्नाटक अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा घर से बीजेपी ऑफिस के लिए निकल चुके हैं। वे आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Fri, 26 Jul 2019 10:43 AM IST
राज्यपाल से मिलने के बाद बोले येदियुरप्पा, शाम 6 बजे लूंगा सीएम पद की शपथ
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वे आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Fri, 26 Jul 2019 10:43 AM IST
गुरुवार को राज्यपाल ने तीन बागी विधायकों को ठहराया अयोग्य
कर्नाटक विधानसभा स्पीकर केआर रमेश ने एचडी कुमारस्वामी सरकार गिरने के दो दिन बाद कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। अयोग्य घोषित किए जाने वाले विधायको में रमेश ए जरकीहोली, महेश कुमथल्ली और आर शंकर शामिल हैं।

Fri, 26 Jul 2019 10:40 AM IST
राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने राजभवन पहुंचे बीएस येदियुरप्पा
कर्नाटक बीजेपी प्रसिडेंट बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से बेंगलुरू स्थित राजभवन में मिलने के लिए पहुंचे। वे नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here