16 जुलाई 2019, मुंबई। मुंबई के डोंगरी में एक चार मंजिला इमारत भारी बारिश के चलते गिर गई है। डोंगरी की तंदेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग ढही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे में करीब चालीस से पचास लोग फंसे हैं। हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।
हादसे से जुड़ी जानकारी की लाइव अपडेट–
- हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी की ओर से दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। पांच लोगों को अब तक मलबे से जिंदा निकाल लिया गया है.
- जो इमारत गिरी है, उसे करीब 90 से 100 साल पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग बेहद खस्ताहाल हालत में थी।
- घटनास्थल के आसपास की इमारतों को भी प्रशासन ने खाली करा लिया है। एहतियातन प्रशासन ने ऐसा किया है।
- केसरबाई बिल्डिंग के गिरने के बाद उसके आसपास की इमारतों की बिजली काट दी गई है।
- बचाव में जुटी टीम नेे तीन लोगों को मलबे से निकाल लिया है। बचाए गए लोगों में एक बच्चा है। सभी को अस्पताल भेजा गया है।
- बचाव और राहत में जुटी टीम स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने में लगी है।