जिले में फूटा कोरोना बम.. 33 नए मामले सामने आने के बाद मचा हड़कंप.. सैलून संचालक के संपर्क में आए थे सभी..

0
89

कवर्धा। कवर्धा जिले में कोरोना बम फूटा है। एक साथ कोरोना के 33 नए मामले सामने आए है। जानकारी के मुताबिक पंडरिया में 32, कवर्धा में 01 मरीज मिले है। बताया जा रहा है कि सैलून संचालक के संपर्क में आने के बाद 120 लोगों का सैंपल लिया गया था। जिसके बाद सभी होम क्वारेंटाइन में थे। जिसके बाद आज जांच रिपोर्ट में 33 कोरोना पॉजिटीव मिले। एक साथ पंडरिया में 32 लोगों के मिलने से हड़कंप मच गया है। 29 पुरुष और 04 महिलाएं शामिल हैं।  CMHO सुरेश तिवारी ने पुष्टि की है।