शादी से वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 25 से अधिक लोग थे सवार, हादसे में 12 से अधिक घायल और 6 की हालत गंभीर…

0
59

16 अप्रैल 2019, कोरबा। कोरबा में एक वाहन के दुर्घटना के शिकार होने से दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए है। वहीं इस हादसे में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 25 से अधिक लोग सवार थे। घायलों में दो मासूम भी बताए जा रहे हैं। घटना कोरकोमा के केरवा की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शादी के कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह घटना हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here