सीजी मेट्रो ब्रेकिंग: भारत-चीन सीमा पर छत्तीसगढ़ का बेटा गणेश राम कुंजाम शहीद.. कल चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 जवान हुए थे शहीद.. 43 चीनी सैनिक ढेर होने की खबर ..

0
694

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए, वहीं इस झड़प के दौरान 43 चीनी सैनिकों के भी ढेर होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम चीनी सैनिकों के साथ लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद फिलहाल चार भारतीय सैनिकों की हालत गंभीर है।

भारत चीन सीमा पर कांकेर का जवान भी शहीद

भारत-चीन सीमा पर हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों में कांकेर जिले से ग्राम कुरुटोला (चारामा) के आश्रित ग्राम गिधाली के भारतीय सैनिक युवा गणेश कुंजाम शहीद हो गए।

  • भारत और चीनी सैनिकों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)पर हिंसक झड़प को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि 15 जून को चीन की ओर से स्थिति बदलने के प्रयास के परिणामस्वरूप ऐसा हुआ। इसमें दोनों पक्षों को नुकसान हुआ, जिससे बचा जा सकता था। 
  • भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में सीमा क्षेत्र में सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से पीछे हटने की प्रक्रिया पर चर्चा कर रहे हैं। सीमा प्रबंधन को लेकर जिम्मेदार रवैये के मद्देनजर भारत सभी काम एलएसी में अपनी सीमा के अंदर ही करता है।
  • चीन से भी ऐसी ही उम्मीद रखता है। भारत सीमा पर शांति बनाए रखने और बातचीत के माध्यम से मतभेदों के समाधान को लेकर आश्वस्त है। भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
  • सीमा पर जारी हालिया तनाव के बीच पेइंचिंग में चीनी उप विदेश मंत्री लुओ झाओहुई से भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने मुलाकात की।

घटनाक्रम-

  • गश्त संबंधी समझौते के पेट्रोलिंग बिंदु 14 का पालन कराने के लिए 16 बिहार रेजीमेंट की टुकड़ी मौके पर गई।
  • सहमति के अनुसार चीन की टुकड़ी को वर्तमान स्थिति से पांच किलोमीटर पीछे चौकी नंबर 1 तक लौटना था।
  • पीछे लौट रहे चीनी सैनिकों ने शाम घिरने पर अंधेरे का फायदा उठाया और पलट कर भारतीय टुकड़ी पर हमला बोल दिया जो ठीक उनके पीछे थी।
  • चीनी सैनिकों ने भारतीय कमांडिंग अफसर संतोष बाबू व दो सैनिकों को राड और डंडे मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
  • अपने कमांडिंग अफसर व साथियों को लहूलुहान देख भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों पर जबर्दस्त हमला बोल दिया।
  • घंटों चले इस खूनी संघर्ष में राड, डंडे, लात व घूंसे का प्रयोग हुआ लेकिन एक भी गोली नहीं चली।
  • आधी रात को संघर्ष जब किसी तरह थमा दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग हताहत हो चुके थे।