CG Metro ब्रेकिंग: निगम-मंडल की नियुक्ति को लेकर CM हाउस में बैठक जारी.. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए इन नामों पर हुई चर्चा… देखिए संभावित सूची..

0
278

रायपुर 8 दिसंबर, 2020। छत्तीसगढ़ में निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर आज सीएम हाउस में अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए बैठक में निगम मंडल के संभावित नामों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यह सूची लगभग फाइनल हो गई है। इस सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है। सीजी मेट्रो के पास मिली जानकारी में इन नामों पर मुहर लग चुकी है और जल्द ही निगम मंडल की दूसरी सूची जारी हो जाएगी।

अध्यक्ष के लिए

रायपुर से
आरपी सिंह
विनोद तिवारी

जांजगीर से
मंजू सिंह

बिलासपुर से
नरेंद्र बोलर

रायगढ़ से
अनिल अग्रवाल

कोरबा से
गोपाल थवाईत

महासमुंद से
आलोक चंद्राकर

बस्तर से
मनीष श्रीवास्तव
मलकीत सिंह गैदु

राजनांदगांव से
नवाज खान

बिलासपुर से
अटल श्रीवास्तव
शिव सिंह ठाकुर

उपाध्यक्ष के लिए

  • अजय साहू
  • सनी अग्रवाल
  • विजय बघेल
  • राजेंद्र साहू

सूत्रों के मुताबिक इन नामों पर मुहर लग चुकी है इनके अलावा कई और नाम है जिन पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दूसरी सूची जारी हो सकती है।

बता दें कि निगम-मंडलों में नियुक्ति की एक सूची जारी कर दी गई है, जबकि दूसरी सूची का कांग्रेस नेताओं को बेसब्री से इंतेजार है। नियुक्तियों के मद्देनजर बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने बैठक ली थी, जिसमें लंबित नियुक्तियों को जल्द से जल्द निपटाने की बात कही गई थी।