चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक किया प्रवेश, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी..

0
97

21 अगस्त 2019 ,नई दिल्ली। चंद्रयान-2 ने बुधवार को चंद्रमा की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया। उसने आज दोपहर 12.50 बजे चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जो कुल 1228 सेकंड यानी करीब 20 मिनट 46 सेकंड में पूरी हुई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट कर दी जानकारी।

बता दें कि चंद्रमा पर उतरने के लिए सधे कदमों से आगे बढ़ रहे चंद्रयान-2 ने कल मंगलवार को महत्वपूर्ण पड़ाव पार करते हुए सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया। इसरो के मुताबिक, ‘यह प्रक्रिया 1,738 सेकेंड की थी।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा, ‘करीब 30 मिनट तक ऐसा लगा, मानो हम सबकी धड़कनें थम गई हों। सात सितंबर को यान की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की प्रक्रिया तनाव भरी होगी। अभी तनाव कम नहीं हुआ है, उल्टा बढ़ गया है।

हालांकि, चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग के लिए वह आश्वस्त हैं।’  इस क्रम में Chandrayaan-2 की सारी गतिविधियां बिल्कुल सामान्य रहीं। Chandrayaan-2 अब 28 अगस्त को चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो के मुताबिक उसकी प्रक्रिया शाम 530 बजे से शुरू होगी और 6.30 बजे तक खत्म हो जाएगी।