चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रमा की अबतक की शानदार तस्वीर.. इतने नजदीक से आपने कभी नहीं देखा होगा.. एक नजर आप भी डालिए..

0
95

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2019। चंद्रयान-2 ने चांद की पहली तस्वीर भेजी है। चंद्रयान के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से यह तस्वीर ली है। इसरो ने खुद इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को चंद्रमा की यह तस्वीर ली थी। इस तस्वीर में Mare Orientale basin और अपोलो क्रेटर्स को भी देखा जा सकता है।

बता दें इसरो ने 4 अगस्त को चंद्रयान-2 की ओर से भेजी गईं पृथ्वी की तस्वीरें शेयर की थीं। लैंडर-विक्रम 6 सितंबर को चांद पर पहुंचेगा और उसके बाद प्रज्ञान यथावत प्रयोग शुरू करेगा। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश है, जिसने चंद्रमा पर अपना मिशन भेजा है।