छत्तीसगढ़ : अवैध वसूली और रिश्वतखोरी मामले में खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित…

0
338

अंबिकापुर 5 जुलाई 2021। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने खनिज विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अवैध वसूली और रिश्वतखोरी मामले में खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों पर गाज गिरी है।

खनिज विभाग के चारों कर्मचारी वाहन मालिकों से चालान से ज्यादा रकम वसूल रहे थे। ये खेल लंबे समय से चल रहा था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वसूली का खुलासा हो गया।

जारी आदेश में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि नीता मेहता, सहा०ग्रे0-2, (राजस्व) सुषमा नागवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिसटेंट एवं संदीप कुमार नायक, वाहन चालक द्वारा कार्यालयीन समय में वाहन मालिकों से अवैध राशि की वसूली एवं हिस्सा बटवारा से संबंधित वार्तालाप वीडियो क्लिप जारी होना पाया गया है। उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने से दण्डनीय है।