छत्तीसगढ़ : हौसले से हासिल किया लक्ष्य, कृत्रिम पैरों की मदद से फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस…..

0
232

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2021। कल्पना कीजिए कि आपके दोनों पैर ही ना हों और आपको कोई दौड़ने के लिए या पैदल चलने के लिए कह दे तो क्या होगा! यह आपके लिए असंभव होगा लेकिन कुछ लोग पैरों से नहीं चलते बल्कि हौसले से अपना लक्ष्य हासिल करते हैं।

ऐसा ही जज्बा और आदर्श पैदा किया है छत्तीसगढ़ के चित्रसेन साहू ने। वे छत्तीसगढ़ से हैं तथा अपने कृत्रिम पैरों की मदद से यूरोप की 5642 मीटर सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह की है।

इतना ही नही ऐसा करने वाले वे देश के सबसे पहले डबल एम्प्यूटी पर्वतारोही बने हैं। छत्तीसगढ़ के चित्रसेन साहू ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एलब्रुस’ जिसकी ऊंचाई 18,510 फीट है, अपने ‘कृत्रिम पैरों’ की मदद से फतह किया है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं विचित्र केंद्र के दोनों पैर कृत्रिम है उसके बाद भी उन्होंने साहब धैर्य और आत्मविश्वास अपने स्वास्थ्य के साथ यह कारनामा कर दिखाया इसे कहते हैं छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। प्रदेश युवा कांग्रेस ने उनकी तारीफ में लिखा कि माउंट एलब्रुस पर फहरा दिया तिरंगा, छत्तीसगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल!

पर्वतारोही चित्रसेन के मुताबिक जब उन्होंने यह चढ़ाई शुरू की थी तो आयोजक कंपनी ने दोबारा अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था लेकिन मुझे अपनी शक्ति पर भरोसा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में कई तरह की बाधाएं आई क्योंकि यूरोप में ठंड बहुत पड़ती है इसलिए रास्ते में बर्फीला तूफान भी मिला। एक बार तो हिम्मत भी जवाब दे गई लेकिन पुनः अपना साहस जुटाया और लक्ष्य की ओर निकल पड़ा। अंततः मैंने इसे हासिल कर लिया।

अब देखना होगा कि जब चित्रसेन छत्तीसगढ़ लौटते हैं तो सरकार उन्हें कितनी शाबाशी और मदद देती है। जानते चलें कि पर्वतारोहण में छत्तीसगढ़ अपने झंडे गाड़ता ही जा रहा है। इसके पहले बस्तर की बिटिया ने एवरेस्ट फतह किया था जबकि रायगढ़ की सुश्री जैन ऑस्ट्रेलिया के पर्वत को फतह किया था। ये सभी चेहरे यह बात के प्रतीक हैं कि छत्तीसगढ़ में टैलेंट की कमी नहीं है जरूरत है तो उन्हें तराशने और मदद करने की।

छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा, युवा चित्रसेन साहू ने यूरोप महाद्वीप की 5642 मीटर सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। चित्रसेन को बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।