बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रभारी, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी प्रभारी बदलने के संकेत, पुनिया को झारखंड की जिम्मेदारी देने की तैयारी..

0
86

02 सितंबर 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को जल्द ही नया प्रदेश प्रभारी मिल सकता है। मौजूदा प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को झारखंड का प्रभारी बनाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ उनके अच्छे तालमेल को ध्यान में रखते हुए ऐसा किये जाने के संकेत हैं।

सोनिया गांधी के कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले जाने के संकेत मिल रहे हैं। क्योंकि इन राज्यों में कांग्रेस के बेहतर परिणाम का श्रेय इन प्रदेश प्रभारियों को ही दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक खबर आ रही है की कांग्रेस के आलाकमानों में चर्चा छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारियों में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी की जा रही। बता दें कि कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को झारखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी का अध्यक्ष बनाया है और सूत्रों के मुताबिक सिंहदेव के साथ अच्छा तालमेल होने के कारण पीएल पुनिया को झारखंड की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मध्यप्रदेश में भी अशोक चव्हाण को प्रभारी बनाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। जबकि यहां के प्रभारी रहे दीपक बावरिया को अन्य राज्य में भेजने की तैयारी चल रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी जल्द बदलाव

बताया जा रहा है कि पीसीसी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी जल्द ही अपनी नई टीम बनाने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी सूची तैयार कर ली है। बड़े नेताओं से रायशुमारी के बाद इसे अप्रूवल के लिए दिल्ली भेजा जाएगा जहां से पीसीसी की नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। पीसीसी के पहले मरकाम प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में हैं।