प्रदेश महासचिव दीपक दुबे होंगे कांग्रेस के समन्वयक, पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दी जिम्मेदारी.. चुनाव नियंत्रण कक्ष से अब देश की सभी सीटों पर रखेंगे नजर..

0
190

21 अप्रैल, 2019 दुर्ग। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने चुनाव नियंत्रण कक्ष के लिए दीपक दुबे को समन्वयक बनाया है। कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट के इंचार्ज राजदीप सिंह सुरजेवाला ने दीपक दुबे को जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीपक दुबे लोकसभा चुनाव के लिए सभी लोकसभा सीटों पर नियंत्रण रखेंगे। साथ ही उनके पास कांग्रेस के चुनाव नियंत्रण कक्ष की पूरी जिम्मेदारी रहेगी।

उनकी इस जिम्मेदारी के लिए पार्षद के केशव बंछोर, जानकी रमैय्या, दर्शन सिंह, संघर्ष हीर वर्कर, घनश्याम सिंधिया, नदीम सिद्दीकी, कुतुब खान, सोमनाथ यादव ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here