छत्तीसगढ़ COVID-19 अपडेट: कटघोरा में एक और कोरोनो पॉजीटिव… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी…

0
150

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।संक्रमित व्यक्ति तबलीगी जमात के किशोर के संपर्क में था। वह किशोर कोरोना पॉजिटिव है, जिसका इलाज रायपुर एम्स में पहले से चल रहा है। मामला कोरबा जिले के कटघोरा का है। संक्रमित व्यक्ति को इलाज के लिए देर रात रायपुर एम्स लाए जाने की खबर है।

उल्लेखनीय है कि बीते चार दिनो में छत्तीसगढ़ में नए केस की पुष्टि नहीं हुई थी। इससे नागरिक राहत की सांस ले रहे थे। बुधवार को कटघोरा निवासी 52 वर्षीय एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

बता दें कि पूर्व में भी कटघोरा के तबलीगी जमात के एक किशोर का सैंपल भी पॉजिटिव आया था। जिसका एम्स में इलाज चल रहा है. अभी जो 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है वह तबलीगी जमात के किशोर का रिश्तेदार है उसी के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ है, ऐसा स्वास्थ्य विभाग का कहना है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इसी कारण से मैं लॉकडाउन खोलने में जल्दबाजी करने के खिलाफ हूं। मैंने इसे लेकर आगाह भी किया था। हालात को देखते हुए हमें और अधिक परीक्षण रक्त करने की आवश्यकता है।

कोरबा में यह तीसरा मरीज

पहले से ही कटघोरा का यह एरिया लॉकडाउन है। मस्जिद के पास ही घर है और वे नमाज में शामिल हुए थे। कलेक्टर किरण कौशल ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को एम्स रायपुर भेजा गया है। परिवार पहले से ही होम आइसोलेशन में है। महाराष्ट्र के कामठी से आए 16 जमातियों से संपर्क वाले 52 लोगो का सैंपल लिया गया, उसमे एक रिपोर्ट पॉजिटिव है। संपर्क में आने वाले 176 लोग होम आइसोलेशन में है। कोरबा में कोरोना पॉजिटिव का यह तीसरा मामला है। रामसागरपारा में रहने वाला एक युवक ठीक होकर घर लौट चुका है।