छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की मौत का सिलसिला जारी, इलाज के दौरान फिर दो ने तोड़ा दम…..

0
380

अंबिकापुर, 23 सितम्बर 2021। सरगुजा संभाग में रहने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आज दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरूष शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर और सूरजपुर जिले के रहने वाले दोनों मृतक अलग-अलग बीमरियों से पीड़ित थे। इलाज के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे। जहां दोनों ने आज दम तोड़ दिया है।

आपको बता दें कि यह जनजाति राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों में शामिल है। सरकार की ओर से इस जनजाति के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।