छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : वोटों की गिनती जारी, नगर पंचायत कोंटा, भोपालपटनम और भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा…..

0
292

रायपुर, 23 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम धीरे-धीरे आ रहे है। आम निर्वाचन सुकमा जिले के कोंटा, बीजापुर के भोपालपटनम ओर, भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। तीनों जगह मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। कोंटा नगर पंचायत के 15 में से 14 वार्डों में कांग्रेस, एक पर भाजपा, भैरमगढ़ में 10 वार्डों में कांग्रेस पांच पर भाजपा और भोपालपटनम में सभी 15 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई है। यहां भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इस चुनाव में कोंटा के विधायक प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा व भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप की भी प्रतिष्ठा लगी थी। जिसमें लखमा ने बाजी मार ली है। इसी तरह बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी और भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी इस चुनाव में अपने दलों के प्रमुख रणनीतिकार थे, जिसमें मंडावी भारी पड़ गए हैं।

बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम पर सबकी निगाह टिकी है। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में सेंट्रल वार रूम बनाया है, जहां से सभी निकायों के परिणाम पर नजर रखी जा रही है। 20 दिसंबर को हुए मतदान में 60 फीसद से ज्यादा चार लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है। महासमुंद जिले के बसना उपचुनाव में निर्दलीय शीत गुप्ता जीते, शीत गुप्ता को 205 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 61 व भाजपा को 42 मत ही मिले। आम निर्वाचन कोंटा (सुकमा) नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा हो गया है यहा 14 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली, एक सीट पर भाजपा को मिला। बीजापुर के भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा हो गया है।

आम निर्वाचन

नगर पालिका निगम

  • बिरगांव (रायपुर) 6 में कांग्रेस आगे

4 में भाजपा आगे

2 में जनता कांग्रेस आगे

  • भिलाई (दुर्ग)
  • रिसाली (दुर्ग)

भिलाई-चरोदा

नगर पालिका परिषद

  • शिवपुर चरचा (कोरिया)
  • जामुल (दुर्ग)
  • सारंगढ़ (रायगढ़)
  • बैकुंठपुर (कोरिया)
  • खैरागढ़ (राजनांदगांव)

नगर पंचायत

  • प्रेमनगर (सूरजपुर)
  • नरहरपुर (कांकेर)
  • कोंटा (सुकमा) – 14 सीट पर कांग्रेस जीती एक सीट पर भाजपा
  • भैरमगढ़ (बीजापुर) कांग्रेस का 10 सीट पर कब्जा। भाजपा 05 सीट जीती
  • भोपालपट्टनम सभी 15 वार्डों में कांग्रेस की जीत

मारो (बेमेतरा)

उपनिर्वाचन नगर निगम

  • बिलासपुर
  • रायगढ़
  • राजनांदगांव

नगर पालिका परिषद

  • गोबरा नवापारा
  • बेमेतरा
  • कोंडागांव

नगर पंचायत

  • बसना -निर्दलीय शीत गुप्ता जीते
  • कुरुद -कांग्रेस के प्रत्याशी उत्तम साहू जीते
  • मगरलोड

आमदी वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस के घनाराम साहू जीते

थान खम्हरिया

  • उतई निर्दलीय सतीश चंद्राकर जीते
  • भानुप्रतापपुर