छत्तीसगढ़ : मौसम की मार झेल रहे किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, 2020 की नहीं मिली है फसल बीमा राशि

0
236

राजनांदगांव, 01 सितम्बर 2021 । जिले के किसान मौसम की मार से झेल रहे है। डोंगरगांव के ग्राम गनेरी के किसान आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से पिछले साल 2020 की फसल बीमा देने की गुहार लगाई।

किसान राधेलाल सहारे और चौवाराम साहू का कहना है कि इस वर्ष भी अल्प वर्षा के चलते फसल से अच्छी उम्मीद नहीं है. बीते वर्ष भी फसल को नुकसान हुआ था। जिसका फसल बीमा अब तक नहीं मिला है।

अन्य किसानों ने कहा कि पिछले साल उन्होंने फसल बीमा कराया था। मौसम ने साथ नहीं दिया। जिससे उनकी फसल चौपट हो गई। फसल बीमा कराए जाने के बाद भी बीमा की राशि अब तक नहीं मिली है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से वर्ष 2020 में किए गए फसल बीमा की राशि दिलाने की मांग की है।