छत्तीसगढ़:पूर्व विधायक गुलाब सिंह का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यक्त किया शोक

0
90

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का आज सुबह जिला अस्पताल बैकुंठपुर में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनका जिला अस्पताल में डायलिसिस हो रहा था। गुलाब सिंह की गिनती बेहद लोकप्रिय नेताओं में होती थी। गुलाब सिंह लंबे अरसे से शुगर की बीमारी से जूझ रहे थे, उनकी किडनी ढंग से काम नहीं करती थी और उसका नियमित डायलिसिस होता था।

सुबह 6 बजे जिला अस्पताल में ली आखिरी सांस

आपको बता दें गुलाब सिंह कांग्रेस पार्टी से मनेन्द्रगढ़ से दो बार के विधायक रह चुके है। जिले के आदिवासी अंचल के कद्दावर नेताओं में जाने जाते थे। पूर्व विधायक ने सुबह 6 बजे जिला अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। जिला अस्पताल में उनका डायलिसिस हो रहा था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यक्त किया शोक

उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक गुलाब सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। गुलाब सिंह वर्ष 1998 और 2003 में मनेन्द्रगढ़ से विधायक निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से गुलाब सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।