छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग ने 921 वेटिंलेटर के किये इंतजाम.. कोविड-19 पेशेंट के लिए 27638 बेड.. और भी बेड बढ़ाने की तैयारी.. क्या है सरकार की प्लानिंग यहां समझिए..

0
88

रायपुर 17 सितंबर, 2020। कोरोना से लड़ाई में छत्तीसगढ़ का आकंड़ा थोड़ा चौका सकता है। लेकिन छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग कोरोना की इस लड़ने में पूरी मुस्तैदी से सामना कर रहा है। आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अभी तक 73966 संक्रमित मिले हैं। जबकि 35885 कोरोनो पॉजिटीव मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो गए है। लेकिन अभी भी प्रदेश में 37470 पॉजिटीव मरीजों का इलाज जारी है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की बात करें तो अब तक प्रदेश में 611 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें मरने वालों में 402 अन्य बीमारी से संक्रमित थे। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग का हौसला पस्त नहीं हुआ है। पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। यहीं नहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव लगातार समीक्षा कर जिलों में कोविड-19 पेसेंट के लिए बिस्तर बढ़ाने, संक्रमित मरीजों को उचित इलाज कराने व वेटिंलेटर की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिये है।

जानिए अभी तक कोविड-19 के मरीजों के लिए राज्य सरकार ने क्या इंतजाम किये है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अभी तक 921 वेटिंलेटर की व्यवस्था की गई है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से और भी वेटिंलेटर की मांग की है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। राज्य सरकार की तरफ से 2000 नए आक्सीजन बेड की प्लानिंग की गई है। ताकि प्रदेश की जनता को असुविधा ना हो। वहीं नीचे दिये गए आकड़ों की बात करें तो 3727 सरकारी अस्पताल और 1573 प्राइवेट हॉस्पिटल में कुल 27638 बिस्तर कोविड पेशेंट के लिए तैयार किये गए है। जबकि 2940 गवर्नमेंट हॉस्पिटल और 957 प्राइवेट हॉस्पिटल में 26758 जनरल बेड की व्यवस्था है।

प्रदेश में 194 कोविड सेंटर में वर्तमान में 23568 बेड की व्यवस्था की गई है। जबकि 1388 बेड और बढ़ाने का टारगेट है।

वहीं भारत की बात करें तो दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों (Coronavirus Cases in India) के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 15 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 50,20,360 हो गई है। वहीं, भारत में कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 39,42,361 हो है। 

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,95,933 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का करीब 20 फीसदी है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी रेट 78.28 फीसदी है। परेशान करने वाली बात ये है कि कोरोना के कुल एक्टिव मामलों में से 77 फीसदी मरीज सिर्फ 10 राज्यों से हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, असम और केरल। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक्टिव कोरोना मरीजों में से आधे के करीब (48.8 प्रतिशत) 3 राज्यों, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं। वहीं, अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और तेलंगाना का करीब एक चौथाई (24.4 प्रतिशत) योगदान है।

सबसे ज्यादा मौत के केस वाले 10 राज्य

मंत्रालय के मुताबिक, ‘कुल एक्टिव केस में से 60.35 फीसद कोरोना मरीज महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से आ रहे हैं। अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों में से भी करीब 60 प्रतिशत (59.42 प्रतिशत) इन्हीं राज्यों से हैं.’ देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी और कहा, ‘हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’

देश में कोविड-19 के मामलों ने सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंचे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अब तक कुल 5,94,29,115 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 11,16,842 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

राज्यवार कोरोना अपडेट

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय (JHU) द्वारा दुनिया भर के देशों के कोविड-9 आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या के मामले में भारत पहले पायदान पर है। ब्राजील दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है। JHU के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। वहीं, संक्रमण से मौतों की संख्या के लिहाज से दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।