छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित.. एक साल बाद भी भूपेश सरकार के वादा पूरा नहीं करने पर बनी रणनीति…

0
117

रायपुर 15 मार्च, 2020। भूपेश सरकार के वादे के अनुरुप एक साल बाद भी अनियमित कर्मचारियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए है। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने एक नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें गोपाल गिरी गोस्वामी को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश के 180000 कर्मचारियों के संगठन द्वारा रविवार को छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के निम्न पदों के लिए चुनाव हुआ। इस दौरान राजधानी के एक निजी होटल में 27 जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

वे पदाधिकारी निम्नानुसार है

  • प्रदेश अध्यक्ष –  गोपाल गिरी गोस्वामी
  • प्रदेश उपाध्यक्ष –  तारकेश्वर
  • प्रदेश महासचिव –  रवि गढ़पाले
  • प्रदेश सचिव –  श्रीकांत  लश्कर
  • प्रदेश कोषाध्यष  कुमारी राखी शर्मा
  • संयुक्त सचिव- सुदर्शन मंडल
  • गोपाल प्रसाद साहू को महासंघ का संरक्षक बनाया गया।

प्रदेश महासचिव रवि गढ़पाले ने बताया कि बैठक में चर्चा की गई कि अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण कैसे मिले। इसके लिए संगठन को एकजुट होकर कार्य करने की सहमति बनी। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हमारे महासंघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। और अनियमित कर्मचारियों की मांग को एक बार फिर दोहराएंगे। साथ ही एक साल बाद वादा पूरा करने का भी वादा याद दिलाएंगे।

रवि गढ़पाले ने कहा कि अभी अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमेटी गठित की गई है। जिसे भी ध्यान में रखते हुए हमारा महासंघ कार्य करेंगे। जल्द ही आगामी दिनों में एक बैठक की जाएगी। जिसमें सीएम से मिलने के लिए तारीख तय की जाएगी।