लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने साधा राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर निशाना, कहा – जनता ने कांग्रेस के मुंह पर मारा करारा तमाचा, इन पांच महीनों में ही कांग्रेस को किया रिजेक्ट…

0
70

24 मई 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा निशाना साधा है। डॉ रमन ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि पूरे देश ने मोदी के सशक्त नेतृत्व पर भरोसा किया है।

  • डॉ रमन ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।
  • जनता ने बता दिया कि प्रदेश में बदलापुर की राजनीति नहीं चलेगी।
  • भय और आतंक की सरकार नहीं चलेगी।
  • पांच महीने में ही जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया।
  • डॉ रमन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि 11 सीट पर जीत होगी।
  • जनता जिसे विधानसभा में जीत देती है, उसे लोकसभा में देती है।
  • अब जनता ने कांग्रेस की वादाखिलाफी और झूठे वादों को नकारते हुए भाजपा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।
  • कांग्रेस सहित गठबंधन की हार पर डॉ रमन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया।
  • उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जिसने समझौता किया, सबकी लुटिया डूब गई।
  • आंध्रप्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की क्या हालत हुई।
  • उत्तर प्रदेश में देखिये, जहां जहां समझौता किया है, वहां-वहां अन्य पार्टियों को नुकसान हुआ है।
  • राहुल गांधी को देश ने पूरी तरह से रिजेक्ट किया है।
  • ईवीएम पर डॉ रमन ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में जीत पर ईवीएम ठीक था, अब हार दिख रही है, तो ईवीएम खराब हो गया।
  • मशीन को गाली मत दीजिये, योजनाओं को ठीक करिए, जनता के बीच जाइए।
  • कागजी कार्रवाई करने से, नारेबाजी कराने से कुछ नहीं होता।
  • देश की सभाओं में पीएम मोदी को अपमानित कराने के लिए नारे लगाते थे, अब जनता ने रिजेक्ट कर दिया।

भूपेश को उनके घर में जनता ने नकारा

  • दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के बड़े अंतर से हार पर डॉ रमन ने कहा कि दुर्ग से चार मंत्री हैं।
  • खुद पाटन विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार को ज्यादा वोट मिले हैं।
  • पाटन में ही मुख्यमंत्री को जनता ने नकार दिया।
  • कांग्रेस ने जिस तरह से झूठे वादे करके सरकार बनाई, जनता ने उन वादों को नकारा है और भूपेश के नेतृत्व को सिरे से खारिज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here